अपडेटेड 26 March 2025 at 12:41 IST
Drinks For Dehydration: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेंगे ये शरबत, बाहर जाने से पहले जरूर करें सेवन; डिहाइड्रेशन होगा दूर
Dehydration Sharbat: गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आपको इन शरबतों का सेवन जरूर करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sharbat for summer: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लगातार पसीना आने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा हो जाती है। जिसके कारण बेहोशी, चक्कर आना, उल्टी, दस्त इत्यादि जैसी प्रॉब्लम उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए कुछ शरबतों का सेवन जरूर करें।
जी हां, ये शरबत न सिर्फ आपको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाएंगे बल्कि ये आपके शरीर को दिनभर ठंडा और फ्रेश भी रखेंगे। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं गर्मियों में पीने वाले इन शरबतों के बारे में।
गर्मियों के लिए शरबत (Sharbat for summer)
नींबू-पुदीना शरबत
यह शरबत नींबू और पुदीने से तैयार होता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है।
Advertisement
संतरा का शरबत
संतरे का रस ताजगी और ऊर्जा से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
Advertisement
बेल का शरबत
बेल का शरबत पेट की गर्मी को शांत करता है और इसे पीने से आंतों में ठंडक रहती है। यह शरबत पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
खरबूजा शरबत
खरबूजा शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, क्योंकि इसमें 90% पानी होता है। इसे पीने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है।
गुड़ और अदरक का शरबत
यह शरबत गर्मियों में शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ खून को साफ करता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
अनानास का शरबत
अनानास में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी की अधिकता होती है। यह शरीर को हाइड्रेट करता है और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।
आंवला का शरबत
आंवला का शरबत शरीर की गर्मी को शांत करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। यह शरबत शरीर को ठंडक प्रदान करता है।
तरबूज का शरबत
तरबूज में पानी की बहुत अधिक मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट करती है। यह शरबत गर्मी में शरीर को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है।
दही शरबत या लस्सी
दही का शरबत पेट को ठंडक और आराम देता है। यह पाचन में भी मदद करता है और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है।
चकोतरा का शरबत
चकोतरा शरबत में सिट्रस तत्व होते हैं, जो शरीर में ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 March 2025 at 12:41 IST