Uttar Pradesh: रायबरेली में ट्रक से टकराई कार, दो किशोरियों की मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
5 Killed, 7 Injured in Two Separate Accidents in MP's Khargone and Morena
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: pti

Uttar Pradesh News: रायबरेली, 25 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में रायबरेली-सुलतानपुर मार्ग पर कार और ट्रक के बीच टक्कर में दो किशोरियों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अमेठी जिले के कीरियावां के निवासी हरिहर सिंह (55), काव्या सिंह (15), धाव्या सिंह (16), किशन सिंह(15), प्रतापगढ़ के सांगीपुर लखरा निवासी अनुज सिंह (49) और साक्षी सिंह (15) रविवार को किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

उसने बताया कि रास्ते में मालिन का पुरवा गांव के पास उनकी कार के चालक ने आगे जा रही बस से आगे निकलने की कोशिश की तभी उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। उसने बताया कि हादसे में साक्षी और काव्या की मौत हो गई और घायल चार अन्य लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया गया।

Advertisement

किशोरियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Maharashtra: ठाणे में दवा निर्माण यूनिट में आग लगने से श्रमिक घायल

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड