Maharashtra: ठाणे में दवा निर्माण यूनिट में आग लगने से श्रमिक घायल

Maharashtra: ठाणे में दवा निर्माण इकाई में आग लगने से एक श्रमिक घायल हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fire
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: x

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दवा निर्माण इकाई में आग लगने से 38 वर्षीय श्रमिक घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि अंबरनाथ क्षेत्र में आनंद नगर एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) स्थित फैक्टरी में रविवार रात करीब 10 बजे आग लग गई।

ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण अनिल यादव नामक एक कर्मचारी झुलस गया है और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तड़वी ने बताया कि आग में फैक्टरी जलकर खाक हो गई।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अंबरनाथ, उल्हासनगर, बदलापुर और कल्याण से आए दमकल कर्मियों के चार दलों ने देर रात पौने तीन बजे आग को नियंत्रित कर लिया।

तड़वी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: संभल में 30 नवंबर तक ‘बाहरी’ लोगों के प्रवेश पर रोक

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड