Rajya Sabha Election: BJP के सभी 8 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, डिप्टी CM मौर्य बोले- वो 400 प्लस की बात कर रहे हैं लेकिन सेंचुरी...

मंगलवार, 6 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी आठ उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल के बाद डिप्टी CM केशव प्रसाद ने कहा "BJP के सभी आठ कैंडिडेट राज्यसभा चुनाव जीतेंगे। SP तीसरा कैंडिडेट उतारे या न उतारे, BJP ही जीतेगी।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
8 candidates fielded by the BJP for the upcoming Rajya Sabha elections from Uttar Pradesh
BJP के सभी 8 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, डिप्टी CM ने सपा कर कसा तंज | Image: ANI

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन, BJP उम्मीदवारों ने विधान भवन में अपने नामांकन पत्र जमा किए।

नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री के अलावा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी; उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद थे। सीएम योगी ने सभी उम्मीदवारों को आगे की शुभकामनाएं दी, तो वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 'BJP के सभी आठ कैंडिडेट राज्यसभा चुनाव जीतेंगे; SP तीसरा कैंडिडेट उतारे या न उतारे, BJP ही जीतेगी।'

धर्मपाल सिंह-राधाकांत ओझा समेत 8 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल की

मंगलवार को जिन उम्मीदवारों ने अपना नॉमिनेशन पेपर जमा किया है, वे हैं धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, रामप्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार। बता दें कि इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए सभी आठ उम्मीदवारों का ऐलान किया था।

नामांकन दाखिल के समय CM के अलावा कई नेता मौजूद

नामांकन दाखिल के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, नामांकन दाखिल करने के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और BJP के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी; उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, संजय निषाद, कपिल देव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी, और बलदेव सिंह औलख वगैरह मौजूद थे।

Advertisement

डिप्टी CM ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

नॉमिनेशन पेपर फाइल करने के बाद, उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद ने पार्टी की चुनावी ताकत पर पूरा भरोसा जताया और विपक्ष के अंदाज़ों को खारिज कर दिया।मौर्य ने रिपोर्टर्स से कहा, "BJP के सभी आठ कैंडिडेट राज्यसभा चुनाव जीतेंगे; SP तीसरा कैंडिडेट उतारे या न उतारे, BJP ही जीतेगी। BJP 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना को दिखाती है, जिसमें अगड़ी, पिछड़ी और अनुसूचित जातियों के कैंडिडेट की 'त्रिवेणी' है; पार्टी ने बहुत अच्छे कैंडिडेट उतारे हैं, और उन सभी का जीतना तय है।"

अखिलेश के '400-प्लस' सीटों पर डिप्टी CM का तंज

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के प्रोजेक्शन आंकड़ों पर निशाना साधते हुए मौर्य ने पिछले चुनावी दावों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव ने 2022 में '403' की बात की थी लेकिन 111 सीटों पर रुक गए। अब वह फिर से '400-प्लस' की बात कर रहे हैं। इस बार, वह सेंचुरी भी नहीं बना पाएंगे।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड