Uttar Pradesh: बलिया में युवक का मिला शव, हत्या का अंदेशा

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
Uttar Pradesh: बलिया में युवक का मिला शव, हत्या का अंदेशा | Image: PTI

बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने अंदेशा जताया कि युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या की गयी है। बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने सोमवार को बताया कि रेवती पुलिस को आज सुबह श्रीनगर ग्राम में एक शव पड़ा होने की जानकारी मिली और तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त श्रवण यादव (32) निवासी ग्राम सबलपुर, थाना बैरिया के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि…

उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए और ऐसा प्रतीत होता है कि सिर पर प्रहार कर हत्या की गयी है। सीओ उस्मान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक रविवार रात को घर से निकला था और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें - रात के वक्त नहीं खानी चाहिए ये 4 सब्जियां, पेट में बढ़ेगी मरोड़

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड