Uttar Pradesh: भदोही में कालीन बुनकर ने फंदाकर लगाकर की खुदकुशी

भदोही के औराई थाना क्षेत्र के भवानीपुर में एक कालीन बुनकर ने अपने घर में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Suicide
Uttar Pradesh: भदोही में कालीन बुनकर ने फंदाकर लगाकर की खुदकुशी | Image: iStock

भदोही के औराई थाना क्षेत्र के भवानीपुर में एक कालीन बुनकर ने अपने घर में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान बाल कृष्ण शुक्ला (28) के रूप में हुई है जो थाना क्षेत्र की एक कालीन कंपनी में बुनाई का काम करता था।

उन्होंने बताया कि..

उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी प्राची शुक्ला से हुई थी लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। राय ने बताया कि शुक्रवार देर रात बाल कृष्ण कमरे में सोने गया, लेकिन जब शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि बाल कृष्ण को फंदे से लटका पाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - Haldi wala Doodh: क्या गर्मी में हल्दी का दूध पिया जा सकता है?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड