Uttar Pradesh: बलिया में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, मामला दर्ज

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलिया में पेड़ से युवती का शव लटका मिला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
The duo were arrested after the son's wife committed suicide in a case of suspected dowry harrasment.
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक गांव के पास 20 वर्षीय युवती का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शव रविवार को नगरा थाना क्षेत्र के सरायं गुलाब राय गांव में मिला।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि युवती के पिता धर्मराज चौहान की ओर से मिली शिकायत के आधार पर रविवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई।

युवती की पहचान पूजा चौहान के रूप में हुई है।

Advertisement

सिंह ने कहा कि हत्या और सबूत नष्ट करने से संबंधित भारतीय न्याय सहिंता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी का हवाला देते हुए सिंह ने कहा कि पिता को संदेह है कि उनकी बेटी की हत्या जमीन विवाद के कारण की गई है।

Advertisement

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

सिंह के मुताबिक पूजा के माता-पिता दो दिन पहले उसे घर में अकेला छोड़कर लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान चले गए थे। रविवार शाम पिता के लौटने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी।

ये भी पढ़ें: मुंबई में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड