'जिन लोगों ने राम भक्तों और कार सेवकों के शरीर को छलनी कर लहूलुहान किया था, आज उन्हें दीपोत्सव भी अच्छा भी नहीं लग रहा', अयोध्या में CM योगी की दहाड़

सीएम योगी ने कहा, ‘पहले अयोध्या में कभी एयरपोर्ट नहीं बना लेकिन आज यहां महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। 500 साल की गुलामी के दौरान एक ऐसा दौर भी था, जो विदेश हमलावरों का था। कई लोगों को शक हो सकता था कि अयोध्या में क्या रामलला को फिर से स्थापित करना मुमकिन होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला
सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला | Image: ANI

उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। आज 7 नवंबर को छोटी दिवाली के दिन सरयू के किनारे 56 घाटों पर 30 लाख दीए जलाए जा रहे हैं। इस समारोह को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद किया गया है। राम की पैड़ी, सरयू घाट और पूरा अयोध्या शहर दीपकों की रोशनी से जगमगा रहा है। इस मौके पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।

अयोध्या दीपोत्सव के लिए राम नगरी अयोध्या पूरी सजी हुई है। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन यहां पधारे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया। सीए योगी ने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।

CM योगी ने किया मुख्य अतिथि का स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की पावन धरती पर मैं भारत के उपराष्ट्रपति का दिल से स्वागत और अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो ऐसा लगा मानो अयोध्या की धरती पर फूलों की बारिश हो रही हो।

सीएम योगी ने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान दशको के संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा, ‘पहले अयोध्या में कभी एयरपोर्ट नहीं बना लेकिन आज यहां महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। 500 साल की गुलामी के दौरान एक ऐसा दौर भी था जो विदेश हमलावरों का था। कई लोगों को शक हो सकता था कि अयोध्या में क्या रामलला को फिर से स्थापित करना मुमकिन होगा। लेकिन आज अयोध्या धाम उस शान को वापस पा रहा है, जिसके लिए कारसेवकों ने बड़ी कुर्बानी दी और संतों ने एक लंबा संघर्ष किया।’

Advertisement

‘PM मोदी के नेतृत्व में फिर जिंदा हो गई अयोध्या’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में अयोध्या फिर जिंदा हो गई है और त्रेता युग की यादें ताजा कर रही है। एक समय था जब अयोध्या ने सिर्फ राम का नाम लेने पर लाठीचार्ज और गोलियां देखी थीं, एक ऐसी जगह जहां राम का नाम लेना भी पाप माना जाता था, एक ऐसी जगह जिसे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया था और जो शापित लगती थी।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला

उन्होंने समाजवादी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि जो लोग आपकी आस्था का अपमान करते थे, जिन लोगों ने राम भक्तों और कार सेवकों के शरीर को छलनी कर लहूलुहान किया था, आज उन्हें दीपोत्सव भी अच्छा भी नहीं लग रहा है। राम द्रोहियों को दीपोत्सव कैसे अच्छा लग सकता है, जो लोग सत्ता में रहते हुए दीपोत्सव, रंगोत्सव और देव दिवाली से कोसों दूर रहते थे। प्रदेश के खजानों को सेफई महोत्सव और कब्रिस्तान के नाम पर खर्च करते थे। ऐसे लोगों को राम नगरी आने से पहले माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 56 घाटों पर 30 लाख दीए, 2100 ड्रोन और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा ... अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले CM योगी ने भगवान राम-जानकी की पूजा-अर्चना की

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड