56 घाटों पर 30 लाख दीए, 2100 ड्रोन और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा ... अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले CM योगी ने भगवान राम-जानकी की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव से पहले राम कथा पार्क पहुंचकर भगवान राम और जानकी की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। उन्होंने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूप वाले रथ को खुद खींचकर स्वागत किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव से पहले CM योगी ने भगवान राम-जानकी की पूजा-अर्चना की | Image: Republic

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। वे 7 और 8 नवंबर को यहां रहकर 10वें भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख दीये प्रज्वलित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी इस पल के साक्षी बनेंगे। उनके साथ उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन भी अयोध्या पहुंच चुके हैं, जो दीपोत्सव के मुख्य अतिथि हैं।


शनिवार को राम की पैड़ी पर दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राम राज्याभिषेक, संतों का सम्मान, सरयू आरती के साथ-साथ लेजर और ड्रोन शो शामिल हैं। शाम 6 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और ड्रोन शो भी होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय व भारतीय रामलीलाओं का मंचन देखेंगे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।

सीएम योगी ने की भगवान राम और जानकी की पूजा-अर्चना

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क पहुंचकर भगवान राम और जानकी की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। उन्होंने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूप वाले रथ को स्वयं खींचकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दीपावली समारोह और 10वें दीपोत्सव में शामिल होने आए पूज्य संतों व ऋषियों का भी सम्मान किया।

 दीपोत्सव पर खास रिकार्ड बनाने की तैयारी

अयोध्या में इस वर्ष 10वां भव्य दीपोत्सव आयोजित किया जा रहा है। सरयू नदी के किनारे स्थित राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। इस विशाल आयोजन के लिए लगभग 55 हजार लीटर तेल और 65 लाख बत्तियों की व्यवस्था की गई है। आसमान में 2,100 स्वदेशी ड्रोन के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रमुख प्रसंगों की आकर्षक झांकियां दिखाई जाएंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी होगी। 

Advertisement

अयोध्या का राजकुमार अयोध्या वापस आ रहे हैं-सीएम योगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या का राजकुमार अयोध्या वापस आ रहे हैं। याद करिए उसे समय भी अयोध्या वासियों ने उसे प्रकार की अयोध्या को जीवन तो होते हुए देखा था और उसे जीवन का योग्य को इसके बारे में रामचरित्र मानस में इस बात को कहा जाता है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने सुंदर पंक्तियां में लिख के अवधपुरी प्रभु आवत पर जाने भैया सकल शोभा के खाने पर वर्णन है त्रेता युग के बारे में लेकिन आज की अयोध्या त्रेता युग का स्मरण कर रही है।

रविवार (8 नवंबर) को दीपावली के दिन मुख्यमंत्री सुबह हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करेंगे। मंदिरों में पूजन के बाद वे संतों और स्थानीय लोगों से दीपावली मिलन भी करेंगे।अयोध्या प्रशासन और आयोजकों ने पूरे कार्यक्रम को भव्य व व्यवस्थित बनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार दीपोत्सव को विश्व स्तर पर यादगार बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: चुनावों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, 12 दिसंबर को जाएंगे अयोध्या
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड