चुनावों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, 12 दिसंबर को जाएंगे अयोध्या, पत्नी डिंपल समेत पूरे परिवार के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार सपा प्रमुख अखिलेश यादव रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। अखिलेश अपने पूरे परिवार के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। वो रामलला के दर्शन करेंगे और हनुमानगढ़ी भी पहुंचेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav Dimple Yadav
Akhilesh Yadav & Dimple Yadav | Image: YT/Grab

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे और हनुमानगढ़ी भी पहुंचेंगे। सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार अखिलेश यादव इस यात्रा पर अपनी पत्नी डिंपल यादव, बेटे और बेटी के साथ जाएंगे।

सपा नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि सपा प्रमुख अपने पूरे परिवार के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे। अयोध्या में पूरा दिन बिताएंगे। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। इस दौरान वो साधु-संतों और महंतों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

अखिलेश के अयोध्या दौरे पर क्या बोली BJP?

अखिलेश के अयोध्या दौरे के ऐलान के साथ ही नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया भी आने लगी है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर कहा, "चुनाव नजदीक हैं तो समाजवादी पार्टी अब हर जगह जाएगी। अभी तक उनको अयोध्या याद नहीं आई, पिछड़ों की याद नहीं आई, दलित समाज की याद नहीं आई और अब चुनाव है तो इन तमाम चीजों के बारे में याद करके जनता को गुमराह करने के एजेंडे के साथ ये लोग काम कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता सजग है और इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।"

अवसर देखकर दर्शन करने जाते हैं अखिलेश-पंकज चौधरी

वहीं,  उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर कहा, "वे दर्शन करने जा रहे हैं, यह अच्छी बात है लेकिन मुझे लगता है कि अखिलेश यादव अवसर देखकर दर्शन करने जाते हैं...वे दर्शन करने जरूर जाएं लेकिन वे लगातार जो सनातन धर्म का अपमान करते हैं, उससे उनको बचना चाहिए।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: मंत्री रेखा आर्य के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध संबंधों का आरोप

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड