मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैर महिलाओं से अवैध संबंध, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का है आरोप

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े उत्पीड़न मामले में बड़ी खबर सामने आई है। उनके पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरधारी लाल साहू पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के झांसी में छिपा हुआ था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
minister rekha arya husband girdhai lal sahu arrested alleged harassment illicit relationship and death threats
मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैर महिलाओं से अवैध संबंध, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का है आरोप | Image: X

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े उत्पीड़न मामले में बड़ी खबर सामने आई है। उनके पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरधारी लाल साहू पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश के झांसी में छिपा हुआ था। रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पति पर अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखने, लगातार मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

जानकारी के मुताबिक बीते 15 अक्तूबर को उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। वहीं गिरधारी लाल साहू ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा था कि जिस ऑडियो के आधार पर उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह एआई से तैयार किया गया है।

पति ने भी लगाया था रेखा पर अवैध संपत्ति का आरोप

गिरधारी लाल साहू ने सीएम धामी से पूरे मामले की जांच करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने रेखा आर्या पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है। गिरधारी ने आरोप लगाया था कि रेखा आर्या के पास लगभग 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है। आपको बता दें कि साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

Advertisement

अग्रिम जमानत याचिका हो चुकी थी खारिज

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस की टीमें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इस बीच उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसे राहत नहीं मिली।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- गाजियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर धमाके को लेकर बड़ी खबर, तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने धमाके की जिम्‍मेदारी, ATS कर रही दावे की जांच

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड