Aligarh: हिंदू नाबालिग के घर में किराए पर रहने आया सलमान, फिर बहला-फुसलाकर हुआ फरार... अब एनकाउंटर के बाद हुई गिरफ्तारी
लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने सुभान उर्फ सलमान को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सलमान की घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार करना चाहा लेकिन इसी बीच सलमान ने पुलिस के ऊपर गोली चला दी।
- भारत
- 3 min read

अलीगढ़ जिले के गभाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। घटना कुछ महीने पहले की है, जब आरोपी जिसकी पहचान सुभान उर्फ सलमान के रूप में हुई है। सलमान ने अपनी असली पहचान छुपाकर गांव की एक किशोरी के घर में किरायेदार बनकर रहना शुरू किया। इस दौरान उसने अपना धर्म और नाम बदलकर खुद को झूठे नाम के साथ सुभान के रूप में पेश किया और धीरे-धीरे किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन अचानक वह किशोरी को लेकर फरार हो गया। काफी तलाश और जांच के बाद पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली।
लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने सुभान उर्फ सलमान को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सलमान की घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार करना चाहा लेकिन इसी बीच सलमान ने पुलिस के ऊपर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी और सलमान को एनकाउंटर में गोली मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सलमान के साथ भगाई गई किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और आरोपी से इस बात की पूछताछ कर रही है कि कैसे उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के पैर में मारी गोली
अलीगढ़ जिले में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गभाना क्षेत्र के एक गांव से कोतवाली क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर सुभान ने नाम और धर्म छिपाकर पहले एक किशोरी के घर में किरायेदार बनकर रहना शुरू किया और फिर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पुलिस को लंबे समय से सलमान की तलाश थी
सीओ गभाना संजीव कुमार तौमर के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से सुभान की तलाश थी। गत रात्रि पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसी दौरान सुभान की लोकेशन मिलने पर जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।