Uttar Pradesh: झांसी जिले के खेत में पानी लगाते समय बिजली के झटके से महिला और उसके 2 बेटों की मौत

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक महिला और उसके दो बेटों की खेत में पानी लगाते समय बिजली का झटका लगने से मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Undertrail person dies
Uttar Pradesh: झांसी जिले के खेत में पानी लगाते समय बिजली के झटके से महिला और उसके 2 बेटों की मौत | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के उल्दन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक महिला और उसके दो बेटों की खेत में पानी लगाते समय बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। उल्दन थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश पुरी ने बताया कि बंगरा गांव निवासी हरकुंवर कुशवाहा (65) दोपहर करीब ढाई बजे अपने खेत में पानी लगा रही थी, तभी बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर जा गिरा।

पुरी के अनुसार…

पुरी के अनुसार, हरकुंवर को बचाने के प्रयास में एक-एक कर उसके दोनों बेटे भी करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे में हरकुंवर और उसे दोनों बेटों-काशीराम (45) व नरेन्द्र (32) की मौके पर ही मौत हो गई। पुरी के मुताबिक, घटना की जानकारी पाते ही क्षेत्र के नायब तहसीलदार और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - Gastric Headache: सिर में फंसी गैस से कैसे छुटकारा पाएं? जानें

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड