अपडेटेड 24 February 2025 at 21:37 IST

Uttar Pradesh: 42 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार, 8 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप

अलीगढ़ जिले के पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में 42 वर्षीय एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Rape and Murder in Kanpur
Uttar Pradesh: 42 वर्षीय पड़ोसी गिरफ्तार, 8 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार का आरोप | Image: Shutterstock / x

अलीगढ़ जिले के पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में 42 वर्षीय एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 21 फरवरी को दिन के समय नाबालिग बच्ची गांव में अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी अमित सिंह नामक एक पड़ोसी उसे चॉकलेट देने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के मुताबिक..

पुलिस के मुताबिक जब बच्ची के माता-पिता ने शोर मचाया तो अपराधी भागने में कामयाब हो गया। उसी रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और बच्ची को मेडिकल सहायता के लिए ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अमृत जैन ने सोमवार को बताया कि उसी रात तलाशी अभियान चलाया गया और आरोपी को पकड़कर विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें - पाकिस्तानी क्यों कर रहे BAN की जीत की दुआ? समझें सेमीफाइनल का समीकरण

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 24 February 2025 at 21:37 IST