Uttar Pradesh: गाजियाबाद में हत्या के मामले में 2 संदिग्ध गिरफ्तार

गाजियाबाद में पुलिस ने हत्या के एक मामले के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
South actress Kasthuri Shankar arrested in Hyderabad
Uttar Pradesh: गाजियाबाद में हत्या के मामले में 2 संदिग्ध गिरफ्तार | Image: Representational

गाजियाबाद में पुलिस ने हत्या के एक मामले के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (नगर) राजेश कुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों अरुण (23) और अनुज गौतम (23) को रुकने का इशारा किया, लेकिन रुकने के बजाय वे तेजी से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने भागने का कारण पूछा, तो दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जुए में जीते गए 850 रुपये को लेकर विवाद के बाद बुधवार रात 9.30 बजे चंचल नाम के अपने हमउम्र लड़के पर गोली चला दी थी। कुछ देर बाद चंचल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि…

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने उनसे अपराध में प्रयुक्त हथियारों के बारे में पूछा तो वे टीम को उस स्थान पर ले गए जहां उन्होंने देसी तमंचे छिपा रखे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पुलिस को हथियार सौंपने के बजाय पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलायी और दोनों के पैरों में गोली लग गई।

कुमार के मुताबिक, उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने चंचल की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दो देसी तमंचे और चार खोखे बरामद किए हैं। डीसीपी (नगर) ने बताया कि घटना में शामिल तीसरा अपराधी फरार है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Surya Dev Puja: क्या है भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का सही तरीका?

Advertisement

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड