UP: कहासुनी के बाद पथराव... जलेसर में कल्याण सिंह की मूर्ति टूटने पर बिगड़े हालात, सड़कों पर उतरे सैंकड़ों लोग

जलेसर में स्थित मोहनपुर गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दिवंगत कल्याण सिंह की प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP
UP | Image: Republic

UP: यूपी के एटा जिले के जलेसर में स्थित मोहनपुर गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल दिवंगत कल्याण सिंह की प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ये घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब इलाका पहले से ही आंबेडकर जयंती के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल से गुजर रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात गांव में एक रैली निकाली गई थी। इसी दौरान जलेसर-इसौली मार्ग पर स्थित कल्याण सिंह की प्रतिमा पर कथित तौर पर पथराव हुआ, जिससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोधी समाज में नाराजगी फैल गई। लोधी समाज औऱ ग्रामीणों ने दलित समाज के लोगों पर प्रतिमा को खंडित करने का आरोप लगाया। वहीं कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने से रोकने की कोशिश करने वाले कुछ युवकों के साथ मारपीट भी की गई।

पुलिस ने मौके पर हालात संभाला

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। मौके पर एएसपी राजकुमार सिंह, एडीएम सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम भावना विमल और तहसीलदार राकेश कुमार ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना जलेसर पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कहासुनी के बाद पथराव हुआ शुरू

सामने आई जानकारी के मुताबिक, स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया, जिससे तनाव और गहरा गया। जान लें कि इससे पहले जलेसर में एक युवक द्वारा दलित युवक को गोली मारने की घटना के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और पथराव किया गया था। यह इलाका दिवंगत नेता कल्याण सिंह के परिवार से भी जुड़ा है। उनके बेटे राजवीर सिंह पूर्व सांसद रह चुके हैं और नाती सदीप सिंह वर्तमान में एटा के प्रभारी मंत्री हैं।

Advertisement

इलाके में पुलिस बल तैनात

फिलहाल , शांति बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालात की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: गंदगी फैलाने से रोकने पर ठेला व्यवसायी की कर दी हत्या, अब मुख्तार गैंग के 2 शूटरों को उम्रकैद की सजा का ऐलान

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड