UP: योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 16 IAS का तबादला; अयोध्या-अमेठी समेत कई जिलों के DM बदले, देखें LIST

UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार (4 अप्रैल) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अयोध्या, अमेठी सहित छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath | Image: PTI

UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार (4 अप्रैल) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अयोध्या, अमेठी सहित छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है। इस फेरबदल में कुल 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

अमेठी की डीएम को मिली ये जिम्मेदारी

अमेठी की डीएम निशा को मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन बनाया गया है। वहीं, इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया गया है। कन्नौज के डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को इटावा भेजा गया है, जबकि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

जौनपुर की सीडीओ बनीं मृणाल अविनाश जोशी

बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग में तैनाती दी गई है। प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम नियुक्त किया गया है। जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सीलम साईं तेजा को प्रयागराज का नगर आयुक्त बनाया गया है। गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का सीडीओ बनाया गया है।

Advertisement

अमेठी के DM नियुक्त हुए संजय चौहान

इसके अलावा सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग शिपू गिरी को नगर आयुक्त सहारनपुर बनाया गया है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन निदेशक महेंद्र वर्मा को सचिव, उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) नियुक्त किया गया है।

संदीप भागिया भेजे गए गौतमबुद्धनगर 

मुजफ्फरनगर के सीडीओ संदीप भागिया को अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्धनगर में भेजा गया है। मेरठ के संयुक्त मजिस्ट्रेट कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को मुजफ्फरनगर का सीडीओ बनाया गया है। वहीं, प्रतीक्षारत राजकुमार प्रथम को विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: कहासुनी के बाद पथराव... जलेसर में कल्याण सिंह की मूर्ति टूटने पर बिगड़े हालात, सड़कों पर उतरे सैंकड़ों लोग

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड