UP: बरेली में महिला को मारी गोली, हालत गंभीर

UP: उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक महिला को गोली मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
firing
firing | Image: ANI/Representative

UP: उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक महिला को गोली मार दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शनिवार रात घटना उस समय हुई जब सोनू नामक महिला दवा खरीदने के लिए एक मेडिकल स्टोर पर गई थी। काली कार में सवार चार लोग कथित तौर पर महिला को सीता रसोई के पास सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसे गोली मारकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला का अपहरण हुआ था या वह स्वेच्छा से उन लोगों के साथ गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस को शनिवार रात करीब आठ बजे एक महिला को गोली मारे जाने के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, महिला के सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। अधिकारियों ने हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल पहुंचे पीड़िता के परिवार के सदस्य हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि महिला की हालत में सुधार होने और उसके बयान देने के बाद ही घटना के बारे विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

पुलिस के अनुसार, सोनू दो बच्चों के साथ थाना इज्जतनगर इलाके में किराए के मकान में रहती है। मथुरा निवासी अनिल कौशिक के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते वह अपने दो बच्चों के साथ बरेली आ गई।

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस अपराध के पीछे के मकसद की जांच कर रही है और संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'योग दिवस में अब 100 दिन से भी कम समय...', PM मोदी ने बताया फिटनेस में क्या है काउंट का रोल, लोगों से की ये खास अपील

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड