उत्तर प्रदेश SIR लिस्ट में कटेंगे 2.89 करोड़ लोगों के नाम, आज जारी होगी ड्राफ्ट सूची; निर्वाचन आयोग पर सभी की नजर
UP SIR News : यूपी SIR के पहले राउंड में जो मतदाता सूची ड्राफ्ट की गई है, उसके मुताबिक 2.89 करोड़ नाम कटने की संभावना है।
- भारत
- 2 min read

UP SIR Update: उत्तर प्रदेश में SIR के पहले राउंड में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटे हैं। SIR से पहले यूपी में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता थे, जो अब 12 करोड़ 55 लाख 55 हजार 984 रह गए। कुल 2 करोड़ 88 लाख 74 हजार 108 (18.70%) नाम बाहर किए गए हैं। आंकड़े देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
यूपी में घट गए 2.89 करोड़ वोटर
दरअसल, SIR से पहले की मतदाता सूची में 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 मतदाता शामिल थे। SIR पहले राउंड के बाद मतदाताओं की संख्या 12 करोड़ 55 लाख 55 हजार 984 रह गई, मतदाता सूची से फिलहाल बाहर लोगों की संख्या 2 करोड़ 88 लाख 74 हजार 108 है। यानी करीब 18.70 प्रतिशत लोगों का नाम काटा गया है।
क्यों काटे गए वोटरों के नाम?
नाम काटे गए वोटरों में मृत मतदाताओं की संख्या 46 लाख 23 हजार 796 है। करीब 2.99 प्रतिशत वोटर मर चुके हैं। वहीं, 79 लाख 52 हजार 190 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं। 5.15% परमानेंटली शिफ्टेड स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की संख्या फिलहाल 1 करोड़ 29 लाख 77 हजार 472 है। पहले से नामांकित 25 लाख 47 हजार 207 वोटर हैं।
पढ़ें SIR अपडेट्स
यूपी में SIR की जिलावार रिपोर्ट में बड़े शहर सबसे पीछे हैं, चुनाव आयोग आज ड्राफ्ट सूची जारी करेगा। उत्तर प्रदेश SIR में राजधानी लखनऊ सबसे पीछे रहा, लखनऊ में 12 लाख से ज्यादा वोट कटे हैं। प्रयागराज की बात करे तो ये वोट कटने में दूसरे नंबर पर हैं, जहां 11 लाख 56 हजार 339 वोट कटे गए हैं। इसी तरही से कानपुर में 9 लाख से ज्यादा वोट कटे, आगरा में 8 लाख 36 हजार 965 वोट कटे, गाजियाबाद में 8 लाख 18 हजार 325 वोट कट गए हैं, बरेली में 7 लाख 14 हजार 768 वोट कटे, मेरठ में 6 लाख 65 हजार 647 वोट SIR के पहले राउंड में कट गए हैं। इसी तरह जौनपुर में 5 लाख 89 हजार 546 वोट कट गए, वाराणसी में 5 लाख 73 हजार 217 वोट कटे, गोरखपुर में 6,45,634 वोट कटे और गौतम बुद्ध नगर में 4,47,479 वोट SIR में कटे हैं।