UP: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, कार-कंबाइन की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 2 घायल; नेपाल से लौट रहा था परिवार

नानपारा- बहराइच हाइवे पर कार और कंबाइन हार्वेस्टर की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग नेपाल से लौट रहे थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bahraich accident
कार-कंबाइन की टक्कर में 4 लोगों की मौत | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के बहराइच से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। रविवार देर रात मटेरा थाना इलाके में नानपारा- बहराइच हाइवे पर कार और कंबाइन हार्वेस्टर की टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कार के परखच्चे उड़ गए।

बहराइच के मटेरा इलाके के धनौली मोड़ के पास टाटा पंच कार और कंबाइन हार्वेस्टर की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हाइवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

कार और कंबाइन में भीषण टक्कर

DCP लखनऊ, विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, "हमें जानकारी मिली कि एक कार बहराइच की ओर जा रही थी। तभी एक कंबाइन हार्वेस्टर साइड रोड से आया और कार से टकरा गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा रविवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। नेपाल से लौट रही टाटा पंच कार (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 40 AW 4216) बहराइच की ओर जा रही थी।

बहराइच के रहने वाले थे सभी मृतक

मृतक सभी बहराइच जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों में एक की पहचान शिवम श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: BREAKING: बिहार के सासाराम स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड