BREAKING: बिहार के सासाराम स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Sasaram Train Fire: बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई है। मौके पर पहुंचे रेलवे स्टाफ द्वारा आग बूझाने की कोशिश की जा रही है। सामने आई वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग काफी भयानक है। फिलहाल हताहत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर।

Follow : Google News Icon  
Sasaram Train Fire
Sasaram Train Fire | Image: ANI

Sasaram Train Fire: बिहार के रोहतास से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचा रेलवे स्टाफ आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। सामने आई जारी वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता कि आग काफी भयानक है। आग की ऊंची लपटें तेजी से बढ़ती जा रही है। जिससे पूरी स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई है। फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।  

मिली जानकारी के मुताबिक, सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी, तभी आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद रेलवे स्टाफ मौके पर वहां पहुंच गया। लेकिन इतनी भयानक आग देखकर हर जगह अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर शुरू किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम और रेलवे अधिराकारियों ने मिलकर आग बूझाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टाफ ने आग लगते ही स्टेशन पर लगी पानी की पाइप से आग के डिब्बे पर पानी फेंका।

बड़ा हादसा होने से टला

इस ट्रेन आग से जुड़ा ताजा अपडेट भी सामने आया है, RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि हादसे में किसी यात्री या फिर कर्मचारी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। क्योंकि वक्त रहते उठाए गए कदमों से बड़ा हादसा टल गया। ताजा मिली जानकारी के आधार पर कहा जा सकता है कि रेलवे ने तुरंत आग बूझाने के लिए वक्त पर कदम उठाया, नहीं तो सुबह सुबह बड़ा हादसा हो सकता थी। भीषण आग की वीडियो देख हैरानी हो रही है, अगर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में यात्री होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पहला 'मेट्रो मंडे' आज, PM मोदी की अपील के बाद DMRC की पहल

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड