Delhi Metro: दिल्ली में पहला 'मेट्रो मंडे' आज, PM मोदी की अपील के बाद DMRC की बड़ी पहल; 24 फेरे लगाएंगी 6 नई ट्रेनें

दिल्ली में पहला 'मेट्रो मंडे' आज शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत आम से खास लोगों को सड़क मार्ग की बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर DMRC ने नई पहल शुरू की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Metro
दिल्ली में पहला 'मेट्रो मंडे' आज | Image: ANI

प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील पर दिल्ली सरकार ने आज पहला 'मेट्रो मंडे' शुरू किया है। इस अभियान के तहत आम से खास लोगों को सड़क मार्ग की बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और हर सोमवार को 'मेट्रो मंडे' का पालन करने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC ने ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है, साथ ही फेरों में भी इजाफा किया गया है।


पीएम मोदी की देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील पर दिल्ली में पहला 'METRO MONDAY' आज मनाया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें हर सोमवार को कुल 24 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए हैं।

DMRC आज 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगी

DMRC के मुताबिक, 18 मई 2026 से शुरू हुए इस प्लान के तहत अन्य दिनों में भी जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। दिल्ली सरकार और डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेनों और डीटीसी बसों की संख्या बढ़ाई है। DMRC ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों की बढ़ी हुई आवाजाही को बिना किसी रुकावट के संभाला जा सकेगा।

DTC बसों में भी इजाफा

इसके साथ ही दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) की सभी 6300 बसें आज सड़कों पर उतरेंगी। साथ ही, 29 सरकारी कॉलोनियों से कर्मचारियों को निकटतम मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचाने के लिए 58 बसें लगाई गई हैं। इसका मकसद यह है कि अधिकारी और कर्मचारी आसानी से मेट्रो स्टेशन पहुंचकर मेट्रो से अपना सफर तय करें।

Advertisement

दिल्ली सरकार की आम जनता से अपील

दिल्ली सरकार ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जहां तक संभव हो, मेट्रो का उपयोग करें। सूत्रों के अनुसार, आज कई सरकारी अधिकारी और मंत्री भी मेट्रो से यात्रा कर सकते हैं, जो आम लोगों के लिए उदाहरण बनेगा। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचाने की अपील की दिशा में दिल्ली सरकार का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। 'मेट्रो मंडे' को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
 

यह भी पढ़ें: क्या है ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’? स्वीडन में PM मोदी को मिला सम्मान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड