UP News: रायबरेली में ग्राम प्रधान काम के बदले मांगता था पैसा, महिलाओं ने कर दी लात-घूसों से पिटाई-Video Viral

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ग्राम प्रधान को काम के लिए घूस मांगना और महिलाओं से अभ्रदता करना काफी महंगा पड़ गया।महिलाओं ने प्रधान की जमकर कुटाई कर दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ग्राम प्रधान को काम के लिए घूस मांगना और महिलाओं से अभ्रदता करना काफी महंगा पड़ गया। गांव की महिलाओं ने उसकी ऐसी कुटाई कर दी कि शायद ही अब वो ऐसा गैरकानूनी काम करने की हिम्मत करें। महिलाओं ने ग्राम प्रधान को बीच सड़क पर लात और घुसों से दौड़ा-दौड़ा का पीटा है। घटना की वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं एक साथ मिलकर प्रधान की कुटाई करती नजर आ रही है।

महिलाओं ने बताया कि वो किसी बात की शिकायत लेकर प्रधान के पास पहुंची थी। इसी बीच प्रधान से कहासुनी हो गई। इतने में प्रधान ने गाली देते हुए एक महिला पर हाथ उठा दिया। बस फिर क्या था, सभी महिलाएं इकट्‌टा हो गईं और चप्पल निकाल कर प्रधान को पीटना शुरू कर दिया। पूरा मामला रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव का है।

प्रधान की पिटाई वीडियो वायरल

प्रधान की पिटाई वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बीच सड़क पर महिलाएं प्रधान को पिटती नजर आ रही है। कोई लात मार रही है तो कोई प्रधान के बालों को पकड़कर खींच रही है। जानकारी के मुताबिक दीपक यादव पाल्हीपुर के ग्राम प्रधान हैं। जिन पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: कलयुग के 'बंदर' ने लगा दी श्रीलंका की लंका, अंधेरे में डूबा देश!

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड