UP Police: 'मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी...', गाने पर SP ने जमकर मचाया धमाल, पुलिसकर्मियों ने भी खूब लगाए ठुमके- VIDEO

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में होली का रंग पुलिसकर्मियों पर इस कदर चढ़ा कि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक अपने पैर थिरकाने से रोक नहीं पाए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Police Dance Video
UP Police Dance Video | Image: x

UP Police Video: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में होली का रंग पुलिसकर्मियों पर इस कदर चढ़ा कि वह जश्न में सराबोर दिखे। पुलिस लाइन में रंग, उमंग और उत्साह के साथ होली मनाई गई। सभी ने रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। इस बीच भदोही से एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने होली के मौके पर जबरदस्त डांस किया।

14 मार्च (होली) को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिसकर्मियों ने अगले दिन अपने-अपने तरीके से होली के रंग में रंग जमाया। उन्होंने होली के गानों पर जमकर ठुमके लगाया। इस बीच एसपी अभिमन्यु मांगलिक भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। उन्होंने हरियाणवी गाने 'मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी...' खूब डांस किया। उन्हें इस कदर जश्न में डूबे देख वहां मौजूद एडिशनल एसपी, सीओ समेत अन्य पुलिसकर्मी भी थिरकने लगे। पूरा माहौल होली के रंग में रंग गया।

हरियाणवी गाने पर खूब थिरके एसपी

वीडियो में देखा जा सकता कि होली का लुत्फ उठाने के लिए तैयारियां पूरी हैं। टेंट लगा हुआ है, गाना बज रहा है और पुलिसकर्मियों के चेहरे पर गुलाल लगे हुए हैं। इतने में 'बालम थानेगार' गाना बजता है और एसपी के कदम थिरकने लगते हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी ताली बजाते और हूटिंग करते हुए उनका मनोबल बढ़ाते हैं। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जानकारी के मुताबिक, फायर बिग्रेड की गाड़ियों से होली के रंगों की बौछार की गई।

संभल सीओ का दिखा अनोखा अंदाज

इसके अलावा यूपी के संभल आज (16 मार्च) एडिशनल एसपी ऑफिस के परिसर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान संभल के सीओ अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी होली के रंग में सराबोर हो गए। इतना ही नहीं, पानी और रंगों की बौछार में सभी ने खूब धमाल मचाया। होली पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के बाद पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। संभल सीओ अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी  एक गड्ढे में रंग घोलकर होली का जश्न मनाते दिखाई दिए। इस दौरान सभी होली के गीतों पर झूमते नजर आए। पुलिसकर्मियों का अनोखा अंदाज हर किसी को पसंद आया।

Advertisement

बता दें कि 14 मार्च,  शुक्रवार को देशभर में धूमधाम से होली खेली गई। इसी दिन जुमे का नमाज भी रहा जिसकी वजह से यूपी पुलिस अलर्ट पर रही। पुलिस ने सूबे  के अलग-अलग जिलों में हर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। 

यह भी पढ़ें: पहले संभाला हालात, अब होली मना रही संभल पुलिस...CO अनुज चौधरी ने भी खेला रंग, तालाब में लाउड म्‍यूजिक पर खूब किया डांस-VIDEO
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड