UP: पुलिस ने संभल में किया तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़, धोखाधड़ी और शोषण के आरोप में 14 गिरफ्तार

संभल में लोगों को तांत्रिक अनुष्ठानों के जरिए 'धन वर्षा' का झांसा देकर ठगने और महिलाओं तथा लड़कियों का यौन शोषण करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Police busted a tantrik gang in Sambhal
Police busted a tantrik gang in Sambhal | Image: AI

उत्तर प्रदेश के संभल में लोगों को तांत्रिक अनुष्ठानों के जरिए 'धन वर्षा' का झांसा देकर ठगने और महिलाओं तथा लड़कियों का यौन शोषण करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एटा, आगरा और फिरोजाबाद में पिछले सात-आठ वर्षों से सक्रिय इस गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामला 21 मार्च को तब सामने आया जब राजपाल नामक व्यक्ति धनारी पुलिस स्टेशन पहुंचा।

विश्नोई ने कहा, "राजपाल ने हमें बताया कि एक समूह उसे तांत्रिक अनुष्ठान के बहाने किसी अज्ञात स्थान पर ले गया था। वह बड़ी मुश्किल से जान बचा कर वहां से भाग निकला है।"

Advertisement

राजपाल की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि गिरोह नकदी से भरे कमरों के फर्जी वीडियो दिखाकर लोगों को लालच देता था और कथित "अलौकिक" साधनों के जरिए उन्हें पांच करोड़ से 35 करोड़ रुपये तक वापस देने का वादा करता था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी के अलावा गिरोह के लोग अनुष्ठान के बहाने महिलाओं और युवतियों का यौन शोषण भी करते थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों में रिंकू, अजब सिंह, दुर्जन, संतोष, रघुवीर, आकाश, कप्तान सिंह, संजय चौहान, डीएन त्रिपाठी, जय प्रकाश, सोनू और लाल सिंह शामिल हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में आए 7.7 तीव्रता का भूचाल तो क्या होगा? मच सकती है कितनी तबाही

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड