यूपी में बड़ा हादसा, फिरोजाबाद में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा; कई मजदूर दबे

फिरोजाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिर गया है। इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक 10 लोगों को रेसक्यू करके अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Firozabad bridge collapses
घटना की बाद की तस्वीर | Image: Republic

Firozabad news: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिर गया है। इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक 10 लोगों को रेसक्यू करके अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।  

मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद में एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिर गया है। इसमें कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। घटना रात में होने से अधिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि यह रेलवे ओवरब्रिज बन रहा था। इसके नीचे या इसकी चपेट में कई लोग आए हैं, जिनमें कई मजदूर शामिल हैं। वहीं, इस घटना को मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान में लिया है और कई निर्देश जारी किए हैं।  

टूंडला रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास हादसा

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कंक्रीट डालने के दौरान एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया, जिससे लगभग पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ऑटो और एम्बुलेंस सेवाओं के ज़रिए अस्पताल पहुंचाया गया। रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने दमकल विभाग के साथ मिलकर घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया। यह हादसा टूंडला रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास हुआ। आगे की जानकारी का इंतजार है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया। 
 

घायलों को उचित उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाने के निर्देश

वहीं, सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम  ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना  की है।  जी हां, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को उचित उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: अयोध्या में पटाखों से बड़े धमाके के बाद अफरा-तफरी; विस्फोट से गिरा मकान, 5 लोगों की मौत कई घायल

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड