BIG BREAKING: अयोध्या में पटाखों से बड़े धमाके के बाद अफरा-तफरी; विस्फोट से गिरा मकान, 5 लोगों की मौत कई घायल

अयोध्या में पटाखों से बड़े धमाका हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि एक मकान गिर गया। 5 लोगों की मौत की सूचना है, वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ayodhyablast explosion in fire crackers
अयोध्या में पटाखों से बड़ा धमाका | Image: Republic

अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है। पटाखे से बड़ा धमाका हुआ। धमका इतना जोरदार था कि एक मकान गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। वहीं, कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। थाना पूराकलंदर के पगलाभारी गांव का मामला है।

अयोध्या के थाना पूराकलंदर के पगलाभारी गांव में बड़ी घटना हुई है। यहां पटाखों से बड़ा धमाका हुआ है, जिसके बाद एक मकान भर-भराकर गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, मरने वालों में  तीन बच्चे भी शामिल है। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं , जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मलबे भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।

धमाके में 5 लोगों की गई जान

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई मीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और राहत दल जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाने में जुटे हैं। प्रारंभिक जांच में मलबे के नीचे से फटा हुआ LPG सिलेंडर बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस इसे गैस सिलेंडर विस्फोट का भी मामला मान रही है। 

CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

अयोध्या में मकान में हुए विस्फोट का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के प्रति संवेदना की व्यक्त है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंची पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार देने का भी निर्देश दिया है। CM योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Advertisement

राहत और बचाव कार्य जारी

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में पटाखे में विस्फोट की बाद सामने आई। मगर मलबे के नीचे से फटा हुआ एलपीजी सिलेंडर बरामद हुआ है, जिसके बाद हर एंगल से घटना की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। 
 

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में एक और मासूम ने तोड़ा दम, MP में कप सिरफ पीने से अबतक 24 की मौत; आंकड़ों पर कलेक्टर क्यों कर रहे गोलमाल?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड