अपडेटेड 26 October 2024 at 22:55 IST
UP NEWS: आगरा में एक होटल के मालिक के बेटे ने किया किशोरी से दुष्कर्म
UP NEWS: उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद मार्ग स्थित एक होटल में 13 वर्षीय किशोरी के साथ होटल मालिक के बेटे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
- भारत
- 1 min read

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद मार्ग स्थित एक होटल में 13 वर्षीय किशोरी के साथ होटल मालिक के बेटे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात लड़की की मां ने थाना ताजगंज में शिकायत दर्ज कराई है।
उसने बताया कि लड़की की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी और फतेहाबाद रोड निवासी राकेश राजपूत की पहचान थी। राकेश के पिता अर्जुन सिंह एक होटल के मालिक हैं।
बंदूक का डर दिखाकर युवती से कई बार किया दुष्कर्म
पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसकी बेटी को होटल में नौकरी दिलाने की बात कही थी और 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे उसे शमसाबाद रोड पर बुलाया और फिर उसे फतेहाबाद रोड स्थित होटल ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार पीड़िता के शोर मचाने पर राकेश ने बंदूक का भय दिखाकर उसे दो घंटे रोके रखा और कई बार दुष्कर्म किया।
Advertisement
थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैँ, उसे चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा जाएगा।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 26 October 2024 at 22:55 IST