अपडेटेड 21 November 2024 at 15:00 IST
बदनसीब बाबुद्दीन! पहली पत्नी से हुआ तलाक, इंस्टाग्राम वाले प्यार संग भाग गई दूसरी पत्नी फूलजहां
यूपी के गोरखपुर में एक महिला इंस्टाग्राम वाले प्यार के साथ भाग गई। वो अपने साथ अपने चार बच्चों को ले गई।
- भारत
- 3 min read

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में एक महिला इंस्टाग्राम वाले प्यार के साथ भाग गई। वो अपने साथ अपने चार बच्चों को ले गई। महिला के पति को जब इस बात का पता चला, उसके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। अब पति ने थाने में पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साथ ही ढूंढकर लाने वाले को इनाम की घोषणा भी की है।
जो महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है वो उसकी दूसरी पत्नी है। पहली को वो छोड़ चुका है। फिलहाल, मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। वहीं इंस्टाग्राम प्रेमी के बारे में पता लगा रही है।
इंस्टाग्राम रील बनाते हुआ दूसरे से प्यार
जानकारी के मुताबिक महिला इंस्टाग्राम पर रील बनाने की शौकीन थी। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर एक शख्स से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। पति ने आरोप लगाया कि महिला उसी दोस्त के साथ भाग गई है और साथ में अपने चार बच्चों को भी लेकर गई है। मामला रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र का है।
Advertisement
महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। ड्यूटी से आने के बाद इंस्टाग्राम रील बनाया करती थी। उसका अधिकांश समय सोशल मीडिया पर ही बीतता था। अब पति को आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। इसलिए उसने थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और ढूंढने वाले को 2000 रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
पहली पत्नी से हुआ था तलाक, दूसरी हो गई फरार
Advertisement
पीड़ित पति बाबुद्दीन अंसारी ने 10 नवंबर को रामगढ़ ताल थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि निजी अस्पताल में काम करने वाली उसकी पत्नी इंस्टाग्राम दोस्त के साथ चली गई है। साथ में चार बच्चों को भी लेकर गई है। बाबुद्दीन ने बताया कि पत्नी के साथ-साथ उसके चार बच्चे- मुस्कान, रिजवान, नाजिया, और डेढ़ वर्ष के आरिफ का कोई पता नहीं चल रहा है।
बकौल बाबुद्दीन- वह मूल रूप से कुशीनगर का निवासी है। ऑटो चलाकर अपना और परिवार का जीवन यापन कर रहा था। मामले में क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला और उसके बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। बाबुद्दीन की पहली शादी 30 साल पूर्व हुई थी, जिससे उसके पांच बच्चे हुए। हालांकि, 12 साल पहले उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया था। बाबुद्दीन ने इसके बाद भदोही की रहने वाली फूलजहां से दूसरी शादी रचाई, जिससे उसके चार बच्चे हुए। लेकिन अब फूलजहां बच्चों संग फरार हो गई है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 November 2024 at 15:00 IST