UP Crime: बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश ढालू मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल; लूट-डकैती के दर्जनों मामलों में था वांछित

बदायूं पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। ये अपराधी लूट-डकैती के कई मामलों में वांछित था, कार्रवाई में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जानें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Wanted criminal Dhalu encounter
बदायूं पुलिस को बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू मुठभेड़ में ढेर | Image: Republic

Wanted Criminal Dhalu Encounter:  यूपी के बदायूं जिले में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये का इनाम घोषित एक खतरनाक बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू को पुलिस ने मार गिराया है। ये कार्रवाई स्थानीय पुलिस की सतर्कता और तेज एक्शन का नतीजा बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र उर्फ ढालू लूट और डकैती के करीब एक दर्जन मुकदमों में वांछित था। जितेंद्र हापुड़ में धौलाना के बछेड़ा गांव का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ सालों से संभल के जनेटा गांव में रहकर अपराध की वारदातों को अजांम दे रहा था।

कैसे हुई मुठभेड़? 

बदायूं में हाल ही में हुई तीन डकैतियों समेत गौतमबुद्धनगर और अमरोहा सहित कई जिलों में उसके खिलाफ मामले दर्ज थे। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र ढालू घायल हो गया। मौके पर ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान एक दरोगा और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।

लंबे समय से गिरफ्त से बाहर था अपराधी

पुलिस के मुताबिक, ढालू लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था और हालिया डकैती वारदातों में उसका नाम सामने आया था। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। बदायूं के इस्लामनगर और आसपास के इलाकों में ढालू जैसे बदमाशों की सक्रियता से लोग परेशान थे। पुलिस की इस सफलता से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। ऐसी मुठभेड़ें न सिर्फ अपराधियों पर लगाम लगाती हैं बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत संदेश भी देती हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार ऐसे वांछित अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को ढालू के सहयोगियों या अन्य वारदातों की जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की मुठभेड़ जरूरी हो जाती है, हालांकि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।   

Advertisement

यह भी पढ़ें: Video: इंसानियत शर्मसार... मरीज को 10 बार लात मारती नजर आई कर्मचारी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड