UP: 1 लाख के इनामी बदमाश मेहताब को मुजफ्फरनगर पुलिस ने किया ढेर, दारोगा और सिपाही भी घायल; सरकारी .38 बोर की रिवाल्वर बरामद

Muzaffarnagar Mehtab encounter: मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर में एक बदमाश मेहताब को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मेहताब पर एक लाख का इनाम भी था। वहीं, मुजफ्फरनगर में हुए इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Muzaffarnagar encounter
1 लाख का इनामी बदमाश मेहताब मुठभेड़ में ढेर | Image: Republic

Muzaffarnagar Mehtab encounter: उत्तर प्रदेश की पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वालों को सबक सीखा रही है। यूपी की पुलिस सीएम योगी की अपराध पर जीरो टालरेंस की नीति का तत्परता से पालन करने की भी बात कह रही है। इस बीच यूपी के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है।

जी हां, मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर में एक बदमाश मेहताब को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार,  मेहताब पर एक लाख का इनाम भी था। वहीं, मुजफ्फरनगर में हुए इस एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मियों (एक दारोगा और एक सिपाही) के घायल होने की भी सूचना है। मेहताब पर 20  से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे। 

सरकारी .38 बोर की रिवाल्वर बरामद

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एनकाउंटर में एक बदमाश मेहताब को ढेर कर दिया है। एनकाउंटर स्थल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बाइक जमीन पर गिरी हुई दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस को मेहताब की कई दिनों से तलाश थी। इस पर लूट समेत करीब 20 मामलों में प्राथमिकी दर्ज थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मेहताब कई दिनों से पुलिस की नजरों से भाग रहा था। इस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस को मेहताब के पास से कई चीजें मिली हैं। इसमें सरकारी .38 बोर की रिवाल्वर और 9 MM की पिस्तौल भी शामिल है। बदमाश के पास से लूट गए सोने और चांदी के सामान भी मिले हैं।

Advertisement

दारोगा ललित कसाना और सिपाही अलीम घायल

मुजफ्फरनगर में बदमाश मेहताब के साथ एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया गया कि बदमाश की ओर से फायरिंग की गई। इस एनकाउंटर में गोली लगने से यूपी पुलिस के एक दारोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दारोगा का नाम ललित कसाना है। वहीं, सिपाही का नाम अलीम है। 

ये भी पढ़ें - आदिल हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, मेरठ में फिल्मी स्टाइल में की थी हत्या; इंटरनेट पर वायरल किया था Live Video

Advertisement
Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड