UP: बर्थडे पर लिए 500 रुपये, लौटाने को लेकर विवाद के बाद नाबालिग ने दोस्त की चाकू गोदकर कर दी हत्या; कानपुर में सनसनीखेज वारदात

Kanpur Dehat murder case: कानपुर देहात में सिर्फ 500 रुपये के लेन-देन को लेकर ने 2 दोस्तों में झगड़ा होता है और विवाद इतना बढ़ जाता है कि एक किशोर की दूसरे की जान ले लेता है, जानें क्या है पूरा मामला। पढ़ें पूरी खबर

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Minor kills friend: अक्सर दोस्त आपस में कुछ पैसों का देन-देन करते रहते हैं। स्कूली बच्चों में भी छोटा मोटा लेन-देने देखने को मिलता है। ऐसे ही कानपुर देहात में एक किशोर ने अपना बर्थडे मनाने के लिए दोस्त से 500 रुपये मांगे थे, लेकिन कई दिनों तक जब दोस्त ने पैसे वापस नहीं लौटाए तो दोनों में कहा-सुनी होने लगी। दोनों दोस्त एक शादी समारोह में मिलते हैं और वहां भी उनका झगड़ा शुरू हो जाता है।

सुनने में ये आम बात लग रही है कि 500 रुपये के लिए दोस्तों में कहा-सुनी हो जाती है, लेकिन ये छोटा सा लेन-देन का विवाद इतना बढ़ जाता है कि एक किशोर ही दूसरे के पेट में चाकू मार देता है, जिससे 15 साल के सत्यम की मौत हो गई। सत्यम जैसे ही दोस्त को बोलता है कि, अगर पैसे वापस नहीं लौटाए तो तुम्हारी मम्मी को बता दूंगा। ये सुनकर आरोपी किशोर गुस्से में आ जाता है और दोस्त पर चाकू से वार कर देता है। 

घटना कैसे हुई?

मामला कानपुर देहात के सिकंदरा का है। सिर्फ 500 रुपये के उधार को लेकर दोस्तों के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार (24 मार्च) रात 11 बजे विमला गार्डन में दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान होती है। मृतक सत्यम (पुत्र छविराम निषाद) अमराहट का निवासी था और क्लास 10 में पढ़ता था।

3 महीने पहले सत्यम ने दोस्त को दिए थे 500 रुपये

पुलिस के मुताबिक, सत्यम ने करीब 3 महीने पहले अपने दोस्त  (16 वर्षीय) को उसके जन्मदिन पर 500 रुपये उधार दिए थे। लंबे वक्त से पैसे वापस न मिलने पर सत्यम बार-बार मांग कर रहा था। सोमवार रात दोनों की मुलाकात शादी समारोह में हो गई। दोनों छत पर चले गए, जहां पैसे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में आकर आरोपी किशोर ने सत्यम के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल सत्यम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले जाया गया। वहां डॉक्टर पवन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

Advertisement

मुख्य आरोपी मौके से फरार  

घटना की सूचना मिलते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौके से 3 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी गई हैं और बाकी के साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया- 'मुख्य आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गहन जांच की जा रही है।' 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 हजार CCTV, ट्रांसजेंडर्स को...

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड