अपडेटेड 24 March 2026 at 13:33 IST
Delhi Budget: दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 50 हजार CCTV लगेंगे, लड़कियों के लिए ढाई करोड़ सैनिटरी पैड और ट्रांसजेंडर्स को भी ई-ऑटो परमिट की सौगात
Delhi Budget: दिल्ली बजट में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी कुछ रखा गया है। दिल्ली में अंधेरे में महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए 50 हजार CCTV लगाए जाएंगे। साथ ही सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए हर साल ढाई करोड़ सैनिटरी नेपकिन पैड वितरीत किए जाएंगे, इसके अवाला ट्रांसजेंडर्स को भी बड़ा तोहफा मिला है। पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read

Delhi Budget: दिल्ली बजट 2026 में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने बजट 2026 में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। राजधानी में अंधेरे में भी महिलाओं को अब डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पूरे शहर में 50 हजार नए हाईटेक CCTV लगाए जाएंगे। इन कैमरों की देखरेख और रखरखाव के लिए 225 करोड़ रुपये का विशेष फंड रखा गया है। साथ ही डार्क स्पॉट्स पर नई स्मार्ट लाइट्स लगाई जाएंगी, जिनकी मॉनिटरिंग भी रीयल-टाइम होगी।
बजट में दिल्ली की बेटियों के लिए बड़ा तोहफा
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली लाखों लड़कियों के स्वास्थ्य और सम्मान के लिए सरकार ने हर साल ढाई करोड़ सैनिटरी नैपकिन मुफ्त वितरित करने का ऐलान किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक हजार ई-ऑटो परमिट और ट्रांसजेंडर भाई-बहनों को 100 ई-ऑटो परमिट दिए जाएंगे।
इसके अलावा गिग वर्कर्स के लिए अटल कैंटीन के साथ रेस्ट रूम, गिग वेलफेयर बोर्ड, ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड और ऑटो वेलफेयर बोर्ड का गठन भी किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये कदम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के तीन स्तंभों पर आधारित हैं।
बजट में ‘महिला समृद्धि योजना’ पर बड़ा ऐलान
लंबे समय से महिला समृद्धि योजना का इंतजार कर रहीं दिल्ली की महिलाओं के लिए सीएम ने बड़ी घोषणा की। शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़ रुपये और दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड के लिए 787 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। दिव्यांगजन वर्ग के लिए 5,921 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया।
Advertisement
सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना पर बड़ा ऐलान बजट में किया। सीएम ने कहा, 'महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग के लिए 7,406 करोड़ रुपये आवंटित किए जा रहे हैं। हम महिला समृद्धि योजना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए 5,110 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस योजना के लिए जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।'
महिला वित्तीय सहायता योजना का बजट पिछले वित्त वर्ष के 5,100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर इस वर्ष 5,110 करोड़ रुपये कर दिया गया है। स्वयं सहायता समूहों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ‘रानी हाट’ लॉन्च कर रही है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 13:14 IST