UP News: 'होश में रहो, भाजपा के एजेंट की तरह...', महिला सपा नेता की गुंडई, BLO को धमकाने का VIDEO VIRAL

समाजवादी पार्टी के नेताओं पर गुंडागर्दी का गंभीर आरोप लगा है। सपा की स्थानीय नेता पूजा शुक्ला का बूथ लेवल ऑफिसर को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर समाजवादी पार्टी के नेताओं पर गुंडागर्दी का गंभीर आरोप लगा है। सपा की स्थानीय नेता पूजा शुक्ला पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) पर धमकाने का आरोप है। वो करीब दो दर्जन दबंगों के साथ BLO को धमकाने उनके कार्यालय पहुंची और उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता भी की। अब उनकी अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना मतदाता सूची संशोधन या विशेष गहन सत्यापन (SIR) से जुड़े कार्य के दौरान की है। वायरल वीडियो में सपा नेता BLO को अंजाम भुगतने की खुली धमकी देती नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

पूजा शुक्ला पर BLO को धमकाने का आरोप

पूजा शुक्ला और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं ने BLO पर दबाव बनाने की कोशिश की। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेता और उनके साथी BLO से तीखे लहजे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।  BLO ने शांत रहते हुए स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन घटना ने प्रशासनिक कर्मचारियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की Republic Bharat  पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने कबाद विपक्षी दलों ने इसे सपा की गुंडई करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है, जबकि सपा पक्ष से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले की संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है। वीडियो की सत्यता की भी जांच की जा रही है। चुनाव आयोग भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि यह चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप का गंभीर मामला हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सांड ने बच्ची को सींग से पटका, फिर पैरों से रौंदा; दिल दहलाने वाला VIDEO

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड