VIRAL: सांड ने पहले बच्ची को सींग से पटका, फिर जमीन पर पैरों से रौंदता रहा, बचाने वालों को भी खदेड़ा; दिल दहलाने वाला VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सांड के आतंक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राह चलती बच्ची के पीछे अचानक दौड़ पड़ता है। बच्ची जान बचाकर भागते हुए नजर आती है।

Follow : Google News Icon  

Viral: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आवारा सांड का आतंक देखने को मिला है। हाल ही में सांड के आतंक का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक सांड राह चलते लड़की के पीछे दौड़ पड़ता है। लड़की जान बचाकर भागते हुए नजर आ रही है। लेकिन सांड ने उसे सींगों से पटक-पटकर मारा।

जब स्थानीय लोगों ने ये खौफनाक मंजर देखा तो उन्होंने किसी तरह बच्ची को उसके चंगुल से बचाया। लेकिन सांड ने बच्ची को बचाने आए लोगों को भी नहीं रख छोड़ा और उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इसमें बच्ची काफी चोटिल हो गई है, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

अखिलेश यादव ने किया तीखा कटाक्ष

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, 'अगले चुनाव में जनता बुल और बुलडोज़र दोनों का इलाज कर देगी। ये भाजपाई सत्ताधीश कभी अपनी सिक्योरिटी छोड़कर सड़क पर पैदल चलें तो यही सांड उन्हें हवा में उछाल देगा।'

उन्होंने आगे लिखा, '14 दिन में समस्या के समाधान का जुमला 14 साल में भी पूरा नहीं होगा। भाजपाई झूठ के सुपर स्टॉकिस्ट हैं। झूठ भाजपा की राजनीति की बुनियाद है। जिन्होंने अपना नागरिक धर्म निभाया और बच्ची को बचाया, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं।' अखिलेश यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो AI जेनरेटेड नहीं है।

Advertisement

कहां की है घटना?

यह घटना चौक इलाके के चौपटिया की बताई जा रही है। इस दौरान का सामने आए वीडियो में सांड बच्ची पर हमलावर नजर आ रहा है। बच्ची उससे भागने की कोशिश करती है, मगर सांड उसे बख्शने का नाम ही नहीं लेता।

लोगों ने यूं बचाई बच्ची की जान

वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद आसपास मौजूद 10 से 12 लोग उसे बचाने पहुंच जाते हैं। वह सभी बच्ची को बचाने की कोशिश करते हैं। एक युवक सांड को भगाने के लिए जब उसे डंडे से मार रहा होता है, तभी बच्ची वहां से भाग जाती है। जैसे-तैसे बच्ची की जान बाल-बाल बचती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मां गई थी गांव, बाप ने नाबालिग बेटी से 15 दिनों में 5 बार किया रेप; पीड़िता ने जब हैवानियत का दर्द किया बयां तो कांप उठी दिल्ली

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड