पत्नी का गला रेता, बच्चों को दिया जहर और खुद फांसी से लटक गया... कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड, एक ही कमरे से मिले 5 लोगों के शव

UP Kasganj News: यूपी के कासगंज जिले में एक घर के अंदर से एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिला है। पिछले तीन दिनों से बंद पड़े घर से शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Kasganj Family Death
UP Kasganj Family Death | Image: Kasganj Police

UP Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड पर स्थित एक घर के अंदर से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में तीन बच्चों सहित माता-पिता के शव शामिल हैं। यह घटना ने दिल्ली के चर्चित बुराड़ी कांड की यादें ताजा कर दी है। 

एक ही कमरे में मिले 5 शव

पिछले तीन दिनों से घर में कोई हलचल न होने पर जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 50 वर्षीय श्यामवीर सिंह उर्फ सत्यवीर के रूप में हुई है, जो वेल्डिंग का काम करता था। 

शनिवार देर शाम जब पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई, तो सत्यवीर का शव फंदे से लटकता पाया गया, जबकि उसकी पत्नी शीला (48), दो बेटियां आकांक्षा (10) व प्राची (12) और बेटा ग्रीस (8) बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। घर पिछले तीन दिनों से बंद था और पड़ोसियों को जब तेज दुर्गंध और खामोशी पर शक हुआ, तब जाकर इस सामूहिक मौत का खुलासा हुआ।

सत्यवीर ने की पत्नी और बच्चों की हत्या?

मामले में आशंका जताई जा रही है कि सत्यवीर ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को कोई जहरीला पदार्थ दिया या गला रेतकर उनकी हत्या की और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। पुलिस अभी किसी भी निश्चित नतीजे पर नहीं पहुंची है। एसपी और डीएम ने मौके पर एफएसएल (FSL) टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। 

Advertisement

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बच्चों और महिला की मौत जहर से हुई है या उनका गला घोंटा गया था। फिलहाल, मर्डर और सुसाइड दोनों एंगल से जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें: 'एक दिन मेरी बहन और बेटी को मैसेज मिला...', CJI सूर्यकांत ने सुनाया साइबर ठगी वाला किस्सा; बोले- मेरी पहचान का दुरुपयोग हुआ

Advertisement
Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड