UP: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य विधानमंडल के सदस्यों के लिए किया रात्रिभोज का आयोजन

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्य विधानमंडल के सदस्यों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Governor of Uttar Pradesh, Anandiben Patel
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल | Image: PTI

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को राजभवन में राज्य विधानमंडल के सदस्यों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया।

राजभवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश के सभी मंत्रीगण सहित प्रदेश के विधानमण्डल के सदस्य मौजूद रहे।

इस विशेष अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से मुलाकात की और उनके साथ संवाद भी किया। यह आयोजन प्रदेश के राजभवन में इस प्रकार का पहला आयोजन था, जिसमें मंत्रियों और सभी दलों के विधायकों को एक मंच पर एकत्रित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

बयान में कहा गया है कि राजभवन में यह अपनी तरह का पहला आयोजन था जहां सभी दलों के मंत्रियों और विधायकों को एक मंच पर साथ होने का अवसर मिला।

Advertisement

बयान में कहा गया है कि रात्रिभोज के दौरान सभी दलों के विधायकों के बीच राजनीतिक मतभेदों से परे सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: एक अक्टूबर 2023 या इसके बाद जन्मे लोगों के लिए जन्म प्रमाणपत्र ही जन्मतिथि का एकमात्र प्रमाण: केंद्र

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड