होली पर 4 दिन तो दिवाली पर 3 दिन... यूपी सरकार ने जारी किया साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर; इस बार 3 अवकाश मिल रहे एक्‍स्‍ट्रा; बना लीजिए प्‍लान

उत्तर प्रदेश सरकार ने साल-2027 में पड़ने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल पांच दिवसीय सप्ताहिक काम वाले दफ्तरों में होली पर चार दिन की छुट्टी मिलेगी, जबकि दीपावली पर तीन दिन की छुट्टी एक साथ मिलेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP government released 2027 holiday calendar, featuring 26 public holidays and a set of restricted holidays
होली पर 4 दिन तो दिवाली पर 3 दिन... यूपी सरकार ने जारी किया साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर; इस बार दो अवकाश मिल रहे एक्‍स्‍ट्रा; बना लीजिए प्‍लान | Image: X

उत्तर प्रदेश सरकार ने साल-2027 में पड़ने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल पांच दिवसीय सप्ताहिक काम वाले दफ्तरों में होली पर चार दिन की छुट्टी मिलेगी, जबकि दीपावली पर तीन दिन की छुट्टी एक साथ मिलेगी। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल में अब सरकार ने मकर संक्रांति, संत रविदास जयंती और वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके पहले ये निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में थे। अन्य अवकाशों की भी घोषणा कैलेंडर में की गई है।

शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत कुल 26 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। वहीं, सरकार ने 27 निर्बन्धित अवकाशों की सूची भी जारी की है। इस बार निर्बन्धित अवकाशों की सूची में 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस को भी जगह दी गई है। इसके साथ ही कार्यकारी आदेशों के तहत 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर भी अवकाश घोषित किया गया है। प्रमुख सचिव एसबीएस रंगाराव की ओर से जारी कैलेंडर में पूरे साल के त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों की तारीखें दी गई हैं। आइए जानते हैं कि साल 2027 में कब-कब सरकारी छुट्टियां रहेंगी।

जनवरी से मार्च तक इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

वर्ष 2027 का पहला सार्वजनिक अवकाश 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर रहेगा। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 20 फरवरी को संत रविदास जयंती पर छुट्टी होगी। छह मार्च को महाशिवरात्रि का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मार्च में 10 मार्च को ईद-उल-फितर, 22 मार्च को होलिका दहन, 23 मार्च को होली और 26 मार्च को गुड फ्राइडे का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisement

इसी महीने निर्बन्धित अवकाशों की सूची में पांच मार्च को जमात-उल-विदा और 11 मार्च को ईद-उल-फितर शामिल हैं। 24 मार्च को होली, 27 मार्च को ईस्टर सैटरडे और 29 मार्च को ईस्टर मंडे पर भी निर्बन्धित अवकाश रहेगा। जनवरी में एक जनवरी को नववर्ष दिवस और 24 जनवरी को शबे बरात एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस पर निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, 11 फरवरी को बसंत पंचमी पर भी यह सुविधा मिलेगी।

ये है अप्रैल मई और जून में अवकाशों की लिस्‍ट

Advertisement
  • 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती पर निर्बन्धित अवकाश
  • 7 सात अप्रैल को चेटीचंड और 17 अप्रैल को चन्द्रशेखर जयंती पर निर्बन्धित अवकाश
  • 14 अप्रैल तारीख को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
  • 15 अप्रैल को रामनवमी
  • 19 अप्रैल को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा
  • 17 मई को ईदुज्जुहा यानी बकरीद
  • 20 मई को बुद्ध पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश
  • मई के निर्बन्धित अवकाशों की लिस्‍ट
  • 8 मई को परशुराम जयंती
  • 9 मई को लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती
  • 18 मई को ईदुज्जुहा यानी बकरीद पर भी निर्बन्धित अवकाश रहेगा
  • 16 जून को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश
  • 15 जून को मोहर्रम के अवसर पर निर्बन्धित अवकाश


अगस्त से अक्टूबर तक त्योहारों की छुट्टियां

अगस्त में 15 तारीख को स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद यानी बारावफात का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 17 अगस्त को रक्षाबंधन और 24 अगस्त को जन्माष्टमी पर छुट्टी होगी। निर्बन्धित अवकाशों की सूची में 25 जुलाई को हरितालिका तीज, 14 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और 30 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती शामिल हैं। अक्टूबर में दो तारीख को महात्मा गांधी जयंती का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।


अक्टूबर में आठ तारीख को दशहरा यानी महानवमी और नौ अक्टूबर को विजयदशमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 29 अक्टूबर को दीपावली, 30 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 31 अक्टूबर को भैयादूज एवं चित्रगुप्त जयंती पर भी छुट्टी रहेगी। निर्बन्धित अवकाशों में सात अक्टूबर को दशहरा यानी महाष्टमी और 28 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी शामिल हैं। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती पर भी निर्बन्धित अवकाश रहेगा।

नवंबर और दिसंबर में इन तारीखों पर रहेगी छुट्टी

नवंबर में 14 तारीख को गुरु नानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, चार नवंबर को छठ पूजा और 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस पर निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। दिसंबर में 12 तारीख को हजरत अली का जन्म दिवस और 25 दिसंबर को क्रिसमस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा पांच दिसंबर को हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज के उर्स पर निर्बन्धित अवकाश होगा।

दिसंबर के अन्य निर्बन्धित अवकाशों में 23 तारीख को चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस और 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव शामिल हैं। इस तरह सरकार ने साल के प्रमुख त्योहारों, जयंती और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों को अवकाश कैलेंडर में शामिल किया है। कर्मचारियों को अपनी छुट्टियों की योजना बनाने में इस सूची से मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- MS Dhoni: टीमें बदलीं, नियम बदले पर ये खिलाड़ी नहीं बदला...धोनी के संन्‍यास के साथ IPL के एक युग का हुआ अंत; रिकॉर्ड्स कहते रहेंगे 'थाला फॉर ए रीजन'
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड