अपडेटेड 20 July 2024 at 10:09 IST
UP: बहराइच में घाघरा नदी का विकराल रूप, बाढ़ में फंस गए 100 से ज्यादा किसान; रेस्क्यू में लगी NDRF
यूपी के बहराइच में
- भारत
- 2 min read
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच से बड़ी खबर सामने आई है, जहां देर शाम चरण सिंह बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हड़कंप मच गया। इसके चलते नदी के बीच बने टापू में सौ से ज्यादा लोग फंस गए। इनमें से 63 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि बढ़ते जलस्तर की वजह से अभी भी 50 से 55 लोग फंसे हुए हैं।
दरअसल, चहलवा गांव के कुछ किसान नदी के उस पार खेतीबाड़ी करने जाते हैं। हालांकि बाढ़ आने से किसानों के खेत में पानी भरने से अधिकतर नुकसान हो जाता है। यहां तक की नदियों में भी पानी का स्तर बढ़ जाता है। बीते दिन भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। चौधरी चरण सिंह बैराज या गिरजा बैराज से शुक्रवार शाम ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया, जिससे हालात बिगड़ गए। नदी में अचानक बाढ़ आने से सभी लोग पानी से घिर गए।
63 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
बाढ़ में फंसने की वजह से नदी के उस पार काम करने वाले किसानों की वापसी नहीं हो सकी। किसानों के फंसे होने की सूचना जब प्रशासन को दी गई तो उनके भी हाथ-पांव फूल गए। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद रात में ही 63 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन 50 से 55 लोगों अभी भी फंसे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम और सीमा सुरक्षा बल के जवान मौजूद हैं। धारा में फंसे बाकी बचे लोगों के निकालने की कवायद शुरू कर दी गई है।
अन्य फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी
उपजिलाधिकारी संजय कुमार के मुताबिक, कुछ और लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी हुई है। सभी को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।
Advertisement
नेपाल में हो रही बारिश बनी वजह
बता दें की घाघरा बौराज से देर रात ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसकी वजह से कई गावों में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश मैदानी इलाकों के लिए कहर बन कर बरस रही है।
यह भी पढ़ें: Whatsapp पर दोस्ती, नशा देकर दो साल तक रेप...आकाश बनकर अलीगढ़ के आकिब ने की हैवानियत की हदें पार
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 July 2024 at 10:05 IST