अपडेटेड 18 March 2026 at 07:29 IST
UP: पूर्व सपा विधायक के घर जोरदार धमाका, उड़ गई कमरे की छत, दो बेटों समेत 6 लोग जख्मी, बाल-बाल बची पत्नी की जान
फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर जोरदार धमाका हुआ है। संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर हुए ब्लास्ट में विधायक के दो बेटों समेत 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
- भारत
- 3 min read
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर जोरदार धमाका हुआ है। संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर हुए ब्लास्ट में विधायक के दो बेटों समेत 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हादसे में विजय सिंह की पत्नी बाल-बाल बच गई। ब्लास्ट इन जोरदार था कि तीन मंजिला इमारत हिल गई। कई कमरों के छत समेत रेस्ट रूम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में ब्लास्ट मंगलवार शाम को हुआ। धमाके के बाद घर के खिड़की दरवाजों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय के घर पर विजय सिंह की पत्नी बेटे समेत परिवार के और सदस्य मौजूद थे। हादसे में उनके दो बेटे अभिषेक सिंह उर्फ सिक्की व अविनाश सिंह विक्की बूरी तरह घायल हो गए हैं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घर में मौजूद अन्य 3 लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। कोतवाली सदर क्षेत्र का नाला मछरत्ता का मामला
पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में ब्लास्ट
फर्रुखाबाद DM आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया, "ये घटना शाम 7:45 बजे की है। पूर्व विधायक के घर की बेसमेंट में एक धमाका हुआ। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। उनका स्थानीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बेसमेंट की छत उड़ गई, चौथी मंजिल की रेलिंग, खिड़कियां और दरवाजे टूट गए। आसपास के मकान और दुकानें भी हिल गईं। धमाके की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई दी। विस्फोट से कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Advertisement
विधायक के दो बेटों समेत 6 लोग जख्मी
इनमें गांव नूरपुर के पूर्व प्रधान भैयालाल चौहान भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत साहबगंज चौराहा स्थित नर्सिंग होम और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। भैयालाल चौहान की हालत नाजुक बताई जा रही है, इसलिए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है।
बाल-बाल बची पत्नी की जान
जानकारी के मुताबिक विजय सिंह की पत्नी घटना के समय पूजा करने मंदिर गई, जिससे वो बाल-बाल बच गई। उन्होंने विस्फोट के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई। एसपी आरती सिंह और डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
Advertisement
संदिग्ध परिस्थिति में हुआ धमाका
अभी विस्फोट का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि पूर्व विधायक विजय सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने के बाद से वाराणसी जेल में बंद हैं। वो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 March 2026 at 07:10 IST