UP: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य के बजट को ‘जन हित’ का बजट बताया

UP Budget: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य का बजट ‘जन हित’ का बजट है जिसे जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Follow : Google News Icon  
Uttar Pradesh Minister Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना | Image: Video Grab

UP Budget: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य का बजट ‘जन हित’ का बजट है जिसे जनता के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

बजट से पहले अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए खन्ना ने कहा, "बजट में समाज के हर वर्ग- गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिला, युवा और आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया है। सही मायने में यह जनहित का बजट है।"

खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बधाई दी और कहा कि यह मुख्यमंत्री का नौवां बजट है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण बजट को पेश किया जाएगा और वह बधाई के पात्र हैं।

बजट पेश करने से पहले खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। खन्ना ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पूजा की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ''उत्तर प्रदेश सरकार के बजट 2025-26 की प्रस्तुति से पूर्व आराध्य का पूजन-अर्चन कर सभी के कल्याण की कामना की।''

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पेश करने से पहले अपने आवास पर अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें: Rekha Gupta: DU छात्रसंघ अध्यक्ष से 30 साल में सत्ता के शीर्ष तक... दिल्ली CM रेखा गुप्ता के सियासी संघर्ष की पूरी कहानी

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड