UP: हाथरस में कार और ट्रक की टक्कर, 2 लोगों की मौत

UP: हाथरस में कार और ट्रक की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Prayagraj road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Social media

UP: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में शनिवार को एक कार के ट्रक से टकराने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि यह घटना रात करीब आठ बजे एटा मार्ग पर टोली गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि सिकंदराराऊ से एटा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार कर विपरीत लेन में जा घुसी। कार विपरीत दिशा से एटा की ओर जा रहे एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई।

सिंह ने बताया कि इस घटना में कार सवार दो लोगों सचिन (27) और राहुल (26) की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Haryana: पटौदी के पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने कांग्रेस छोड़ी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड