Haryana: पटौदी के पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने कांग्रेस छोड़ी

Haryana: हरियाणा के पटौदी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress on Tuesday released the second list of 26 candidates for Delhi elections.
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Haryana: हरियाणा के पटौदी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रामबीर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए नगर परिषद चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की घोषणा की।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके सिंह ने पटौदी स्थित अपने आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस्तीफे की घोषणा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया।

पूर्व विधायक ने दावा किया कि अगले दस वर्ष में देश या प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में लौटने की कोई संभावना नहीं है।

सिंह ने कहा कि वह नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि स्थानीय होने के नाते वह क्षेत्र की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और अन्य उम्मीदवारों की तुलना में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से अंजाम दे सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Maharashtra: GBS के डर के बीच अजित पवार ने लोगों से अधपका चिकन न खाने को कहा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड