अपडेटेड 5 March 2024 at 19:58 IST

UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार,राजभर समेत ये नेता बने मंत्री

UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ।

Follow : Google News Icon  
Uttar Pradesh cabinet expansion
Uttar Pradesh cabinet expansion | Image: Republic

UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। इस दौरान 4 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें ओपी राजभर, अनिल कुमार, दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा शामिल हैं।

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने 2022 में मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभाला था। उनके नेतृत्व वाले वर्तमान मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 कैबिनेट मंत्री हैं । योगी मंत्रिमंडल में 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री हैं। उप्र मंत्रिपरिषद में फिलहाल अधिकतम 60 मंत्रियों की सीमा के भीतर 52 सदस्य हैं, जिसमें 8 सदस्यों की जगह खाली थी।

ओपी राजभर ने क्या कहा?

शपथ लेने से पहले SBSP प्रमुख ओपी राजभर का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था- 'पार्टी नेताओं की इच्छा के अनुसार, हम सरकार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री जी के साथ कुछ सीटों पर लंबित चर्चा पूरी हो गई।'

आपको बता दें कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद 16 जुलाई 2023 को राजग में अपनी वापसी की घोषणा की थी। शाह ने अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा की और सुभासपा के संस्थापक-नेता का राजग में स्वागत किया था।

Advertisement

ओपी राजभर ने कहा था कि दोनों पार्टियां 2024 का लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं को धन्यवाद दिया। राजभर 18 जुलाई को दिल्ली में राजग की बैठक में भी शामिल हुए थे।

लोकसभा चुनाव से पहले मजबूत पकड़ बनाने की पहल

यूपी में कैबिनेट विस्तार के माध्यम से भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न जातियों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने की पहल की है। इससे पहले राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत सिंह चौधरी ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की एवं वह औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ राजग में शामिल हो गए।

Advertisement

हाल तक विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया' का हिस्सा रहे जयंत सिंह पिछले कुछ समय से भाजपा के निकट होते दिख रहे थे और उनके पितामह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार द्वारा 'भारत रत्न' दिये जाने के बाद यह करीबी बढ़ती गयी। वहीं, सोमवार को रालोद ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की दो सीट-बिजनौर और बागपत- पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी।

इसके अलावा योगी के नेतृत्व की पहली सरकार में वन मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री पद और भाजपा से इस्तीफा देकर सपा का दामन थाम लिया और 2022 में वह मऊ जिले की घोसी से विधानसभा सदस्य चुने गये। बाद में वह सपा और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में लौट आये।

ये भी पढ़ेंः कमलनाथ नहीं लड़ेंगे चुनाव, लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व CM का बड़ा ऐलान

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 5 March 2024 at 17:06 IST