यूपी बजट सत्र: बेड़ियां पहनकर विधान भवन पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान

अतुल प्रधान आज बजट सत्र की शुरुआत से पहले अमेरिका द्वारा अमानवीय तरीके से लाये गये अपने नागरिकों के लिये न्याय की मांग को लेकर बेड़ियां पहनकर विधान भवन पहुंचे।

Follow : Google News Icon  
Atul Pradhan
X@atulpradhansp | Image: PTI

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की सरधना सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अतुल प्रधान अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ियों में जकड़कर वापस भेजे जाने के विरोध में बजट सत्र शुरू होने से पहले खुद बेड़ियां पहन कर उत्तर प्रदेश विधान भवन पहुंचे।प्रधान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बेड़ियां पहने हुए अपना वीडियो और कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वह एक टी-शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं, जिस पर लिखा था, "भारतीयों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।"

उन्होंने 'एक्स' पर कहा, "आज बजट सत्र की शुरुआत से पहले अमेरिका द्वारा अमानवीय तरीके से मालवाहक यान में लाये गये अपने नागरिकों के लिये न्याय की मांग की! अमेरिका के इस कृत्य से देश का हर नागरिक अपमानित महसूस कर रहा है और ‘डबल इंजन’ की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। कभी कभी इंजन आपस में टकराने लगे रहते है लेकिन अब हिंदुस्तान इस अपमान को सहन नहीं करेगा।”

प्रधान ने बताया क्यों पहनी बेडियां

बाद में एक अन्य पोस्ट में प्रधान ने कहा, “हमारे देश के नागरिकों के साथ अमेरिका का व्यवहार दास प्रथा की तरह हैं। यह अमानवीय है और हम इसको सहन नहीं करेंगे! हमारी सरकार से मांग है कि देश उन नागरिकों को जिनका अपमान अमेरिका ने किया है, सारी संपत्ति वापस दिलाये।” प्रधान ने कहा, "आज इस झूठी सरकार के कारण सबको आघात पहुंचा है ! वहीं देश में किसानों की दशा दननीय हैं। बेरोजगारी चरम पर है। ये सरकार सिर्फ़ झूठ बोलने का काम करती है।"

यह भी पढ़ें: Mahakumbh पर ममता के विवादित बयान पर भड़के मौलाना रशीदी; पूछा ये सवाल

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड