UP: ललितपुर की पहाड़ी में अज्ञात महिला का शव बरामद, सिर में मिले चोट के निशान

उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र में आलापुर गांव के लखनवाड़ा जंगल की पहाड़ी में शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dead body recovered in Delhi
Representational | Image: PTI

UP News: उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र में आलापुर गांव के लखनवाड़ा जंगल की पहाड़ी में शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ललितपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह जखौरा थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के लखनवाड़ा के जंगल की पहाड़ी से 25-26 साल की एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है, जिसके सिर में चोट के निशान पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला किसी परिचित के साथ पहाड़ी पर गयी होगी। अधिकारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके। कुमार ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: हवस के भूखे चाचा की शर्मनाक करतूत... गंदी तस्वीर दिखाकर किया ब्लैकमेल, भतीजी ने खुद को लगाई आग

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड