UP Board: प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, मार्च में इस दिन होगा इम्तिहान

प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित कर 9 मार्च, रविवार को पुनः आयोजित किया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Board exams
Students writing board exams | Image: PTI

UP Board: प्रयागराज में 24 फरवरी को महाकुंभ के कारण स्थगित की गई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अब प्रयागराज में 24 फरवरी की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 9 मार्च को होंगी। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बताया कि प्रयागराज में 26 फरवरी के महाशिवरात्रि स्नान के कारण श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं यातायात प्रबंधन की दृष्टि से 24 फरवरी को होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित कर 9 मार्च, रविवार को पुनः आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संशोधन केवल प्रयागराज जनपद के लिए लागू होगा, जबकि अन्य जनपदों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगी।

इस परीक्षा से बच्चों का भविष्य बनेगा- गुलाब देवी

उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा 24 तारीख से परीक्षा प्रारंभ हो रही है और मैं तो यह कहूंगी जीवन के प्रतिक्षण परीक्षा के ही होते हैं लेकिन यह जो परीक्षा हो रही है इसमें इसमें बच्चों के भविष्य सम्मिलित हैं। इस परीक्षा से बच्चों का भविष्य बनेगा और बच्चे बड़े होकर अपने जीवन का एक व्यवस्थित रूप बनेंगे तो हमने यह व्यवस्थित रूप बनाने के लिए बच्चे तनाव मुक्त होकर परीक्षा दें इसके लिए सारी व्यवस्थाएं सरकार की तरफ से की गई है।

Advertisement

17 जिलों में 692 परीक्षा केंद्र संवेदनशील- शिक्षा मंत्री

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 8,140 परीक्षा केंद्र है, 576 राजकीय विद्यालय हैं, 3,446 शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय हैं, 4,118 स्वपोषित विद्यालय हैं, कुछ विद्यालय ऐसे हैं जो संवेदनशील हैं, जैसे जनपद आगरा, मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया एवं गोंडा यह 17 जनपद ऐसे हैं जो अति संवेदनशील हैं। 692 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील परीक्षा केंद्र माना गया है।

Advertisement

10वीं और 12वीं के कुल 54,37,233 परीक्षार्थी- गुलाब देवी

परीक्षा केद्रों की निगरानी हेतु एसटीएफ एवं स्थानीय अभी सूचना इकाई को संपूर्ण परीक्षा अवधि तक सक्रिय किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में वॉइस रिकॉर्ड युक्त 2 सीसीटीवी कैमरे तथा इसके साथ राउटर एवं हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन है। संपूर्ण परीक्षा अवधि की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। कुल 54,37,233 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें हाई स्कूल के 27 लाख 3,216 बच्चे हैं, इंटरमीडिएट के 27,00517 हैं। 8,140 केंद्रीय व्यवस्थापक हैं, 4,140 बाहरी केंद्रीय व्यवस्थापक है और इतने ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट हैं। 1,283 सेक्टर मजिस्ट्रेट हैं, 4,39 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। शासन स्तर से प्रत्येक जनपद के लिए 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 

इसे भी पढ़ें: BIG BREAKING: महाकुंभ के कारण 24 फरवरी को यहां होने वाली UP Board की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड