UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए 8033 एग्जाम सेंटर फाइनल, जानें कब शुरू होंगे पेपर

यूपी बोर्ड ने 2026 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के लिए के लिए 8033 केंद्र फाइनल कर दिए। कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्र रजिस्टर्ड है। जानें पेपर कब से शुरू हो रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
UP Board 2026 Exam
UP Board 2026 Exam | Image: Unsplash

UP Board 2026 Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। कुल 8033 केंद्रों पर हाईस्कूल (क्लास 10) और इंटरमीडिएट (क्लास 12) की परीक्षाएं होंगी। यह संख्या पिछले साल से थोड़ी कम है, लेकिन इस बार पारदर्शिता और सुरक्षा पर और ज्यादा जोर दिया गया है। साथ ही सभी जरूरी तारीख के बारे में भी जानकारी सामने आई है। जिससे आपको पता चलेगा कि पेपर कब से कब तक है और कहां कहां एग्जाम सेंटर पड़ सकते हैं।   

कब शुरू होंगे पेपर?

  • परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। 
  • दोनों क्लास की परीक्षाएं सुबह और दोपहर की 2 शिफ्ट में होंगी। 
  • हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र रजिस्टर्ड है। 
  • इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 छात्र हैं।
  • कुल बच्चों की संख्या- 52 लाख 30 हजार 297 है।

छात्र इस तरह सेंटर करें चेक

केंद्रों की जिलावार सूची आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर है। छात्र अपने जिले के केंद्र चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने सख्त निगरानी और नकल रोकथाम के लिए खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और केंद्र की जानकारी अच्छे से चेक करें। समय पर पहुंचें और नियमों का पालन करें।

कहां-कहां पड़ेंगे सेंटर? 

पहले चरण की परीक्षा आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांची, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती और देवीपाटन मंडलों में होगी। जबकि दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में परीक्षा होंगी। UPMSP की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन माध्यम से 7448 परीक्षा केंद्रों का चुनाव किय गया था। इन केंद्रों पर पहले चरण की आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिसके बाद 8033 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड ने जारी की।  

यह भी पढ़ें: पुतिन के घर पर 91 ड्रोन से हमले का दावा, ट्रंप बोले- मैं बहुत गुस्से...

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड