Russia-Ukraine: पुतिन के घर पर 91 ड्रोन से हमले का दावा, ट्रंप ने कहा- मैं बहुत गुस्से में हूं; शांति वार्ता के बीच बिगड़ा माहौल
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन में 4 साल से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति समझौता कराने में जुटे थे। इस बीच ही रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर 91 ड्रोन से हमले का आरोप लगाया है, जिससे माहौल बिगड़ गया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Donald Trump on drone attack on Putin’s residence: रूस और यूक्रेन में 4 साल से जारी जंग को रुकवाने के लिए एक ओर जहां शांति समझौते पर बातचीत चल रही है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर कथित 91 ड्रोन से हुए हमले ने माहौल फिर बिगाड़ दिया। पुतिन के आवास पर हुए इस कथित हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा है कि वो इससे बहुत गुस्से में हैं।
दरअसल, रूस ने यूक्रेन पर पुतिन के आवास पर 91 ड्रोन से हमले का आरोप लगाया है। वहीं, यूक्रेन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। माना जा रहा है कि इस कथित हमले से ट्रंप के शांति समझौतें की कोशिशों को झटका लग सकता है।
ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हुए कथित हमले पर गहरी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हमला बिल्कुल गलत समय पर हुआ है।
ट्रंप ने कहा, "उन्होंने कहा है कि मुझे यह पसंद नहीं आया, यह अच्छा नहीं है। आपको पता है मुझे इस हमले के बारे में राष्ट्रपति पुतिन ने बताया। उन पर हमला हुआ था, यह ठीक नहीं है। इसे लेकर मैं बहुत गुस्से में हूं।"
Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि एक बात है कि आप आक्रामक कार्रवाई करें, लेकिन किसी के घर पर हमला करना बिल्कुल अलग बात है। ऐसा करने का यह सही समय नहीं है। हालांकि ट्रंप ने इस दौरान यह भी माना कि हमले का दावा गलत भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह संभव है कि ऐसा हुआ ही न हो।
रूस ने लगाया आरोप, यूक्रेन ने नकारा
बता दें कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि 28 और 29 दिसंबर की रात को मॉस्को के पश्चिम में स्थित नोवगोरोद क्षेत्र में पुतिन के आवास को लंबी दूरी के ड्रोन से निशाना बनाना गया। उन्होंने 91 ड्रोन से हमले दावा किया, जिनको रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया।
Advertisement
वहीं, रूस के इन आरोपों को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने झूठ करार दिया। उन्होंने कहा कि रूस कीव में सरकारी इमारतों पर हमले के लिए माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।