यूपी में BJP वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी और CM योगी समेत 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों के नाम, देखें पूरी LIST
यूपी में बीजेपी ने प्रदेश कार्यसमिति 2026 की घोषणा कर दी है। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति 2026 की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
- भारत
- 3 min read

उत्तर प्रदेश में BJP ने वर्किंग कमेटी का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा 30 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यसमिति की बैठक से पहले हुई है। जारी की गई सूची में प्रधानमंत्री मोदी और CM योगी समेत 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों के नाम है। लिस्ट में पश्चिम क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्यों के नाम और उनके जिलों का उल्लेख भी किया गया है।
यूपी में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने कमर कस ली है। सोमवार, 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से सूची जारी की गई है। गृहमंत्री अमित शाह 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में यूपी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करेंगे।
यूपी में BJP वर्किंग कमेटी का ऐलान
पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की है।
Advertisement
स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची
स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, एमएलसी तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बासित अली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल हैं।
सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सिनोद शाक्य का भी नाम
गौरतलब है कि हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिनोद शाक्य को भी प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है। उन्हें भी कार्यसमिति का का सदस्य बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में बेबी रानी मौर्य, गौरव भाटिया, राधा मोहन दास अग्रवाल, अरुण सिंह, नंद गोपाल नंदी, सुरेश खन्ना, संजय सेठ, जगदंबिका पाल, रवि किशन, साक्षी महाराज, शशांक मणि त्रिपाठी, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, शलभमणि त्रिपाठी और केतकी सिंह के नाम शामिल हैं।
Advertisement
कुल 548 सदस्यों वाली कार्यसमिति में सुरेश गंगवार, बीना भारद्वाज, सुरेश सैनी, रोहन त्यागी, धर्मसिंह सैनी, शेर सिंह चौधरी, प्रेमपाल कटारिया, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राकेश शर्मा, राजेश त्यागी, अभिषेक कौशिक, प्रशांत चौधरी, अंशु वर्मा, सुरेश नागर, पुष्पेंद्र शर्मा, रामगोपाल मिश्र, जितेंद्र यादव, अशोक भारती, मुकेश गौतम और राजकुमार अग्रवाल जैसे कई नेताओं को भी जगह दी गई है।